नोटिफिकेशननोटिफिकेशन
त्यागी सूचीत्यागी सूची
त्यागी पत्रिकात्यागी पत्रिका
त्यागी परिचयत्यागी परिचय
त्यागी विवाह मंचत्यागी विवाह मंच
त्यागी नौकरी मंचत्यागी नौकरी मंच
त्यागी फोटो संग्रहत्यागी फोटो संग्रह
हमारी टीमहमारी टीम
हमारा उद्देश्यहमारा उद्देश्य
हमसे संपर्क करेंहमसे संपर्क करें
उपयोग गाइडउपयोग गाइड
लॉगिन / रजिस्टरलॉगिन / रजिस्टर
त्यागी मंचत्यागी मंचरील्सरील्सत्यागी गाँवत्यागी गाँवसमाचारसमाचारत्यागी व्यापारत्यागी व्यापारमेरी प्रोफ़ाइलमेरी प्रोफ़ाइल

🔷 TyagiSamaj.com

TyagiSamaj.com - त्यागी समाज के इतिहास, संस्कृति, उपलब्धियों और वर्तमान गतिविधियों को एक साथ जोड़ने, सहेजने और सशक्त बनाने का प्रयास हैं। इसके माध्यम से आप गाँव के सम्मानित व्यक्तियों, गाँव की उपलब्धियों, आगामी त्यागी सामाजिक आयोजनों और उत्सवों की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

TyagiSamaj.com के माध्यम से आप विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले त्यागी व्यक्तियों से जुड़कर उनकी उपलब्धियों एवं संघर्षों के बारे में जाने। अपने गाँव के सम्मानित व्यक्तियों, गाँव की उपलब्धियों, आगामी त्यागी सामाजिक आयोजनों और उत्सवों की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। साथ ही, आप अपने गाँव और सम्मानित त्यागी व्यक्तियों से संबंधित जानकारी हमारे साथ साझा कर सकते हैं। हम आपके द्वारा दी गई जानकारी को अपनी वेबसाइट पर सम्मानपूर्वक प्रदर्शित करेंगे।

🔷 हमारा उद्देश्य (Our Aim)

  • TyagiSamaj.com का उद्देश्य त्यागी समाज को एक मजबूत, संगठित और जागरूक मंच प्रदान करना है, जहाँ समाज से जुड़ी हर महत्वपूर्ण जानकारी एक ही स्थान पर उपलब्ध हो सके।
  • त्यागी समाज के इतिहास, परंपरा और संस्कृति को संजोकर आने वाली पीढ़ियों तक पहुँचाना।
  • त्यागी समाज के सम्मानित व्यक्तियों की उपलब्धियों और योगदान को उजागर करना।
  • अलग-अलग गांव, शहर में रहने वाले त्यागी समाज के लोगों को एक-दूसरे से जोड़ना।
  • त्यागी समाज के व्यवसायों को बढ़ावा देना और उन्हें नई पहचान दिलाना।
  • युवाओं के लिए रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने में सहयोग करना।
  • विवाह के लिए एक विश्वसनीय और सुरक्षित मंच तैयार करना।
  • समाज के भीतर स्थानीय वस्तुओं और सेवाओं को बढ़ावा देकर आर्थिक मजबूती लाना।
  • समाज के कार्यक्रमों, आयोजनों और गतिविधियों की जानकारी सभी तक पहुँचाना।

🔷 हमारा संकल्प (Our Vision)

  • एक ऐसे एकजुट और सशक्त त्यागी समाज का निर्माण करना जहाँ हर व्यक्ति जुड़ा हुआ महसूस करे।
  • समाज के अनुभवी लोग युवाओं को करियर और शिक्षा में सही दिशा प्रदान करें।
  • ‘त्यागी फॉर त्यागी’ की भावना के साथ बेरोजगार युवाओं को रोजगार और स्टार्टअप्स को आगे बढ़ाने में सहयोग मिले।
  • एक विश्वसनीय मंच के माध्यम से परिवारों को सुयोग्य रिश्तों की खोज में सहायता प्रदान करना।
  • समाज के आयोजनों, उत्सवों और महत्वपूर्ण घोषणाओं की जानकारी हर घर तक पहुँचाना।
  • जब हम अपनी जड़ों को जानेंगे, तभी हम भविष्य के आकाश को छू पाएंगे।
  • हर व्यक्ति अपने समाज, संस्कृति और जड़ों से जुड़ा हुआ महसूस करे।
  • आने वाली पीढ़ी अपने पूर्वजों के संघर्ष, त्याग और उपलब्धियों को समझे और उनसे प्रेरणा ले।
  • समाज के लोग एक-दूसरे के सहयोग, विकास और सफलता में भागीदार बनें।
  • डिजिटल माध्यम से समाज को नई पहचान, नई दिशा और नई ऊँचाइयाँ प्राप्त हों।
  • “अपना समाज – अपना सहयोग” की भावना के साथ हर व्यक्ति समाज के विकास में योगदान दे।

🔷 हमारा विश्वास

हम मानते हैं कि जब हम अपने समाज को जानेंगे, समझेंगे और अपनाएंगे — तभी हम एक-दूसरे के दर्द, संघर्ष और सफलताओं में सच्चे भागीदार बन पाएंगे।